खौफनाक: पति-पत्नी के बाहर जाते ही घर में आते थे भूत, लिविंग रूम की छत पर दिखे रहस्यमयी पंजे के निशान

चीन के निंग्ज़िया इलाके से बेहद डरावनी घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक कपल ने अपने कमरे की छत पर कुछ ऐसा देखा, जिसे देख कर वह घर में से बाहर उल्टे पांव ही दौड़ पड़े। बता दें उन्होंने एक कमरे की छत पर भूत के काले पैरों के निशान देखे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियू और उनकी पत्नी अपने घर से कहीं बाहर गए हुए थे।

जब वे लौटे तो उन्होंने अपने एक कमरे की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान देखे, जिन्हें देखकर वे दोनों डर गए। लियू ने बताया कि दोपहर में जब वह बाहर निकले तो छत साफ थी, लेकिन जब रात को लौटे तो लिविंग रूम की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान दिखे। वहीं लियू ने बताया कि इन निशानों को देखकर वह और उनकी पत्नी हौरान रह गए।

लिविंग रूम की छत ऐसी लग रही थी जैसे कोई गंदे जूते पहन कर उस पर से गुजरा हो। हम इन पैरों के निशानों को देखकर शॉक्ड रह गए। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। जिसमें छत पर बने हुए पैरों के निशानों को साफ देखा जा सकता है।  उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पूरी रात डरे हुए रहे और सुबह उन्होंने फिर देखा तो पाया कि पैरों के निशान अभी भी वहीं हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए लियू ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या साइंस इसे समझा सकता है? जब मैं घर पहुंचा तो ये पैरों के निशान बने हुए मिले। हमारे घर का एक दशक पहले रिनोवेशन किया गया था। हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये पहले वहां नहीं थे। ये है काफी परेशान करने वाला।’बता दें अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। नेटीजंस ने इस घटना पर हैरानी जताई है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.