आज का राशिफल। 28 जनवरी, 2024

मेष

आज आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। मांगलिक कार्य की योजना बनाने की योजना बनाएंगे। स्वार्थी व्यवहार के कारण प्रेमीजन आपसे खिन्न हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों के बोझ तले दब सकते हैं।

वृष

आज बीती हुई नकारात्मक बातें पुनः तूल पकड़ सकती हैं। बच्चों को पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। जॉब में आप काफी निष्ठापूर्वक काम करेंगे। शत्रुओं के ऊपर विजय मिलेगी।

मिथुन

आज विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा।

कर्क

आज व्यापार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए। आपको कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

सिंह

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। काम की उलझनों के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

आज समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। बॉस आपका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे। अव्यावहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे न हटें।

वृश्चिक

आज सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम की उलझनों के कारण आप फंस सकते हैं। शरीर में थकावट और कमजोरी हो सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।

धनु

आज नई नौकरी शुरू करने के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है। समाज में आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

मकर

आज अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे।

कुंभ

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। परिवार में आपके सद्गुणों की प्रशंसा होगी।

मीन

आज परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको गुप्त शत्रुओं से भय हो सकता है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला...
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.