आज का राशिफल। 04 दिसंबर, 2023

मेष

आज आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरंजन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Jan 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज गले में इन्फेक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी अपने कलाइंट्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी गलत वृत्तियों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

आज आपकी संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बना सकते हैं।

कर्क

आज परिवार में तालमेल की कमी रहेगी। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। आज नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

सिंह

आज जॉब में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या

आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें।

तुला

आज आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूरा कर लें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नए संबंधों के जन्म लेने की संभावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार को लेकर आप काफी गंभीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मित्र आपके लिए विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी।

धनु

आज आपकी प्रतिभा लोगों के सामने नए रूप में उभरकर सामने आ सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से परेशान होंगे।

मकर

आज दिन आपके लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नए कार्यों में रुकावटें आने से मन खिन्न हो सकता है। व्यवसाय में कुछ मंदी महसूस होगी। दिनचर्या को अनुशासित रखें। विद्वान लोगों से सलाह लेना उत्तम रहेगा।

कुंभ

आज घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबंध करने से आज आपको बचना होगा।

मीन

आज आप कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आप दिलचस्पी लेंगे। पूरी तरह से अपने कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.