आज का राशिफल। 23 नवंबर, 2023

मेष

आज जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। भूमि संबंधित मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

वृष

आज पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद संतुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। मनोरंजन के साधनों में रुचि लेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम-संबंधों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है।

मिथुन

आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। परिवार में थोड़ी काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना पड़ेगा। बनते हुए कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिंतन को आप काफी समय देंगे।

सिंह

आज का दिन अपनों के बीच शांति से बिताएंगे तो बेहतर होगा। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। अपने शुभचिंतकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन संबंधी निर्णय लें।

कन्या

आज घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजनाएं सफल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला

आज अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यता पर संदेह न करें। कारोबार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम-संबंधों को लेकर थोड़े गंभीर रहें।

धनु

आज घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की सम्भावना है। उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे।

मकर

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी।

कुंभ

आज आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्टाफ को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें।

मीन

आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

IND-W vs SA-W Final: भारत की महिला टीम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बना ICC वर्ल्ड कप चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया IND-W vs SA-W Final: भारत की महिला टीम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बना ICC वर्ल्ड कप चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
नवी मुंबई। शेफाली वर्मा (87 रन/ दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन/ पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम...
जोधपुर में भयावह सड़क हादसा: ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 18 की मौत, कई घायल
2047 तक विकसित भारत बनने के लिए फिटनेस महत्वपूर्ण है”: डॉ. मनसुख मंडाविया, पहले राष्ट्रीय फिटनेस एवं वेलनेस कॉन्क्लेव 2025 में
बिजनौर: घंटों के हिसाब से कमरे, शराब व सुविधाएं… ओयो जैसे होटलों में फल-फूल रहा देह व्यापार, प्रशासन पर उठे सवाल
लखनऊ : प्रदेशभर में आशा वर्कर्स की हड़ताल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.