आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: इन राशियों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, बनेंगे सफलता के योग

मेष:

आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित रहेंगे। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेमी से मन की बात कहने का अच्छा अवसर है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ:

स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है, विशेषकर पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अवरोध आ सकते हैं। संपत्ति में निवेश से बचें। बीती गलतियों का पछतावा हो सकता है, धैर्य रखें।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 08 Apr 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन:

जीवनसाथी का साथ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। समय पर कार्य पूरे होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क:

सेहत संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। धैर्य के साथ कार्य करें, फिलहाल ज्यादा अपेक्षा न रखें। पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। रियल एस्टेट से लाभ होगा और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह:

बुरी आदतों और व्यसनों से दूरी बनाएं। कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। परिवार की बातों से गुस्सा आ सकता है, संयम बरतें।

कन्या:

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। योजनाओं में परिवर्तन से काम बिगड़ सकते हैं। कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

तुला:

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुद्धिमत्ता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। नई स्किल्स सीखने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आलोचना झेलनी पड़ सकती है, लेकिन गोपनीय बातें किसी से साझा न करें।

धनु:

उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यशैली में बदलाव आपके लिए लाभकारी होगा। शैक्षिक परेशानियां दूर होंगी। तनाव कम होगा और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मकर:

प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। किसी कार्य में असफलता से तनाव बढ़ सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानसिक अस्थिरता रहेगी, काम पर फोकस बनाएं। यात्रा से परहेज करें।

कुंभ:

बच्चों की सफलता से गौरव का अनुभव होगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। मित्रों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति लाभ के संकेत हैं।

मीन:

व्यापार में बड़े लक्ष्य तय करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र की दिक्कतें कम होंगी। माता-पिता से अच्छे संबंध बनाए रखें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.