Aaj Ka Rashifal 14 Dec 2025: कैसा रहेगा आज का रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष- आज दिन की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण हो सकती है। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में अधिक समय व्यतीत होगा। आपको कुछ विश्वासपात्र लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष- आज का दिन कुछ तनावयुक्त हो सकता है। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल भी न करें। समय शांतिपूर्वक बिताएं। प्रियजन मौके पर आपका साथ नहीं देंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Jan 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन- आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिंतक आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे।

कर्क- आज का दिन अत्यंत सकारात्मक रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह- आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे पा रहे हैं। महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में संभलकर निवेश करें।

कन्या- आज अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसंधान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला- आज छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतोष रहेगा। शाम के समय आप किसी देवालय में जा सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। विद्युतीय उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है।

वृश्चिक- आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आंखों की सेहत का ध्यान रखें।

धनु- आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर अधिक निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें।

मकर- आज राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिंता रहेगी। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क हो सकता है।

कुंभ- आज अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां होंगी। त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें।

मीन- आज व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। करियर को लेकर अत्यंत सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.