आज का राशिफल,13 मई, 2024

मेष

आज रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। कड़ी धूप से आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण बैठक में आम सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कुछ बौद्धिक लोगों से परामर्श ले सकते हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन

आज अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। शांतिपूर्वक सभी मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। बड़े आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क

आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।  भविष्य को लेकर आप काफी सावधान होकर योजना बनाएंगे। व्यापार में स्थितियां सम्भलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

सिंह

आज ज्यादा आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए। किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आज महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आप करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे।

तुला

आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। सलाहकर्ता सेवाओं से जुड़े लोगों की पदोन्नति भी हो सकती है। आपको शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक

आज ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की काफी मदद करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। कारोबारी अपने कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। घर पर कुछ मरम्मत जैसा कार्य करवाने की योजना बनेगी।

धनु

आज दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। अनजानी जगहों पर अकेले यात्रा करने से बचें। हमेशा अपने दिमाग का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

मकर

आज अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

कुंभ

आज संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। प्रेम संबंध काफी रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करने की प्रवृत्ति के कारण आप काफी सक्रिय रहेंगे।

मीन

आज कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। व्यापारी वर्ग के लोगों को उधार करने से बचना चाहिए। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। आंखों में कुछ समस्या रहेगी। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.