आज का राशिफल: 10 जनवरी 2025 जानें, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (Aries)

कार्यस्थल की समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ज्ञान और चर्चा में भाग लेंगे। व्यापारिक समझौतों में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आध्यात्मिक माहौल का असर महसूस करेंगे। दिन सामान्य रहेगा। दूसरों की भावनाओं को महत्व देंगे। सुबह सिरदर्द हो सकता है। प्रेरणादायक लोगों से सीखने का अवसर मिलेगा।

मिथुन (Gemini)

सबसे विचार-विमर्श करना फायदेमंद होगा। देर रात तक जागने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। परिश्रम करने से ना घबराएं। खरीदारी में मोलभाव जरूर करें।

कर्क (Cancer)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दिन सकारात्मक रहेगा। जीवन में अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ईश्वर के प्रति विश्वास गहरा होगा।

सिंह (Leo)

वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दोपहर बाद कार्य सफल होंगे। लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। करियर को लेकर सतर्क रहेंगे।

कन्या (Virgo)

गलत आदतों के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है। मन में शंका बनी रहेगी। काम न बनने से तनाव हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर रखें। अपने राज किसी से साझा न करें।

तुला (Libra)

अगर दस्त या उल्टी की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। भोजन की स्वच्छता पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक (Scorpio)

रुका हुआ धन मिल सकता है। रोमांटिक मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें।

धनु (Sagittarius)

सभी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। खुद की प्रशंसा से बचें। उपलब्धियों से संतुष्टि नहीं मिलेगी। नए काम शुरू करने का मन बनेगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। धन की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर चिंता रहेगी। नए रिश्तों को लेकर उत्साह कम रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius)

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में समस्याएं दूर होंगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले भोजन का सेवन करें। परिवार और समाज में संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मीन (Pisces)

योजनाओं के अनुसार कार्य करेंगे। अधीनस्थ लोग सहयोग करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। बच्चों के प्रति स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.