Aaj Ka Rashifal: 3 फरवरी 2025, लेनदेन में रहें सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परेशानियों का समाधान मिल सकता है। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध शुभ रहेगा। लेनदेन में सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृषभ

किसी के साथ विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अहंकार में आकर किसी को नीचा दिखाने से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय न गंवाएं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा।

मिथुन

नवीन आय के स्रोतों पर खर्च कर सकते हैं। विचारों पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी नए लक्ष्य को लेकर संकल्प लेंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। अफसरों से संबंध अच्छे रखें।

कर्क

विवाह संबंधी चर्चाओं के लिए समय अनुकूल नहीं है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिन पर अत्यधिक विश्वास है, वे भी विशेष सहायता नहीं कर पाएंगे। शत्रुओं से भय की स्थिति बन सकती है। शांत रहें और दिन व्यतीत करें।

सिंह

दिन शुभ रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शाम के समय मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है।

कन्या

बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ाएंगे। समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक बहस से बचें।

तुला

विरोधियों के प्रति संयमित व्यवहार बनाए रखें। योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर पाएंगे। अटके हुए मामलों को हल करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी गंभीर विषय पर निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक

अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी त्वरित निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ेगी, लेकिन भटकाव से बचें। संपत्ति निवेश में सतर्कता बरतें।

धनु

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के प्रति अच्छा व्यवहार करें। दूर के मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी। इंटरव्यू आदि में शामिल हो सकते हैं।

मकर

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में संत-महात्माओं का आगमन संभव है।

कुंभ

ऐसे कार्यों से बचें जो आत्मविश्वास कम करें। चिंता और तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के कारण मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। गलतियों को अनदेखा न करें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन

दिन कुछ नया सीखने का अवसर देगा। मित्रों का साथ मिलेगा और नई शुरुआत की प्रेरणा मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन को अधिक समय दें। वाहन सावधानी से चलाएं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.