- Hindi News
- विदेश
- गूगल पर सर्च किया- 'पत्नी की मौत से फायदे, पत्नी की हत्या कर शव को 200 टुकड़ों में काटा
गूगल पर सर्च किया- 'पत्नी की मौत से फायदे, पत्नी की हत्या कर शव को 200 टुकड़ों में काटा
लंदन : पहले बॉडी के 200 से ज्यादा टुकड़े किये, फिर पति ने गूगल पर सर्च किया- 'पत्नी की मौत से होने वाले फायदे...' ये दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है ब्रिटेन से। यहां लिंकनशायर शहर में 28 साल के एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। फ़िर, उसके शरीर को 200 से ज्यादा टुकड़ों में काट दिया। उन्हें एक हफ्ते तक अपनी रसोई में रखा और फिर एक दोस्त की मदद से नदी में फेंक दिया। एक साल तक वह अपनी पत्नी की हत्या की बात से इनकार करता रहा। जब पुलिस अधिकारी उससे सवाल करने आए थे, तो वह उनसे घबराने के बजाय मजाक कर रहा था।
लगभग एक सप्ताह के बाद उसने अपने एक दोस्त को बॉडी ठिकाने लगाने के लिए 50 पाउंड (लगभग 5000 भारतीय रुपये) दिया था। अदालत को बताया गया कि दोस्त का एक टेक्स्ट संदेश मिला, जिसमें उसने लिखा था कि "शव को ठिकाने लगाने के लिए अभी-अभी 50 पाउंड मिले हैं।" एक दिन बाद सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को वाइथम नदी में प्लास्टिक की थैलियाँ तैरती हुई मिलीं। एक बैग में हाथ था और दूसरे में हॉली का सिर था। अंग मिलने के बाद गोताखोरों को बुलाया गया और शरीर के 224 अंग मिले। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शरीर को इस तरह से काटा गया था कि मौत का कारण पता करना असंभव था।
हॉली की मां ने मेटसन को हैवान बताते हुए कोर्ट से कहा कि उनकी बेटी की शादी को सिर्फ 16 महीने हुए थे और वह उसे अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उससे अलग होने की कगार पर थी, लेकिन इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के बाद मेटसन ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि "अगर मेरी पत्नी मर गई तो मुझे क्या मिलेगा? क्या मरने के बाद भी कोई मुझे परेशान कर सकता है?"
