अमेरिका में भीषण विमान हादसा: 67 यात्रियों की मौत की आशंका, प्लेन तीन टुकड़ों में बंटा

वॉशिंगटन डीसी (US Plane Helicopter Crash) : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें 67 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि प्लेन तीन टुकड़ों में बंट गया और पोटोमैक नदी में गिर गया।

29 जनवरी की रात हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा 29 जनवरी, रात 9 बजे हुआ, जब अमेरिकी एयरलाइंस का एक विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए।

  • प्लेन में 64 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
  • हेलिकॉप्टर में 3 लोग थे।
  • टक्कर के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए।

विमान तीन टुकड़ों में टूट गया, जिससे किसी के जीवित बचने की उम्मीद न के बराबर है।

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वॉशिंगटन फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि पानी काफी गहरा और मटमैला है, जिससे गोताखोरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बचाव कार्य में कई दिन लग सकते हैं।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.