बिन ब्याही मां ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

रांची : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिन ब्याही एक मां ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद कलयुगी मां ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने दूधमुंहे को चूहों के बिल के पास मिट्टी में दफन कर दिया। हालांकि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यह दिल दहलाने वाली घटना 23 जनवरी की शाम तोकापाल ब्लॉक की है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 जनवरी को एक गांव के सरपंच सुनसान इलाके से गुजर रहे थे, तभी झाड़ियों से उन्हें एक बच्ची की रोने की आवाज आई। उन्होंने उस झाड़ी में जाकर देखा तो जमीन के अंदर से एक बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने वहां से मिट्टी हटानी शुरू कर दी। उन्होंने नवजात बच्ची को जमीन के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी एंबुलेंस और वहां के लोगों को दी। घटना की सुचना मिलने के बाद एंबुलेंस और लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। बच्ची की सफाई कर लोगों ने उसे स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को दे दी, जहां तुरंत स्टाफ ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच ने गांव में बैठक बुलाई। लोगों से पता चला कि युवती और उसका प्रेमी कौन है। गांव के सरपंच ने दोनों को आपस में बैठ कर बात करने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों ने बैठक की।

यह भी पढ़े - डियाजियो इंडिया ने नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 का किया लॉन्च, नई पीढ़ी के लिए बदला ब्रांड का अंदाज

दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में बवाल मच गया। घरवालों को लड़की ने बताया कि वो बदनामी के डर से बच्ची को चूहों के खाने के लिए बिल के पास दफना दिया था। लड़की वाले अब लड़के वालों को समझाकर इस मामले का कुछ हल निकालने की कोशिश में है। अगर कोई हल नहीं निकलता है तो वे लड़के और उसके घरवालों पर मामला दर्ज कर सकते हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.