- Hindi News
- भारत
- छोटे शहरों के विद्यार्थियों को मिला आगे बढ़ने का अवसर
छोटे शहरों के विद्यार्थियों को मिला आगे बढ़ने का अवसर
इंदौर, अप्रैल 2026 : मैरिको लिमिटेड की ‘निहार शांति पाठशाला फनवाला’ वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 के माध्यम से छोटे शहरों और सरकारी स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
प्रतियोगिता में भोपाल की छात्रा कुमार आराध्या पराशर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामगढ़ की कुमारी लक्ष्या कुमार वर्णवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
इस पहल को विभिन्न राज्य सरकारों का सहयोग मिला है और अब तक 38 लाख से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मैरिको लिमिटेड के मुख्य विधिक अधिकारी और सीएसआर समिति के सचिव अमित भसीन ने कहा कि यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
वर्ष 2012 में शुरू हुई यह पहल अब तक 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों और 1.25 लाख शिक्षकों तक पहुंच चुकी है, जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अंग्रेजी सीखने की क्षमता में सुधार हो रहा है।
