- Hindi News
- भारत
- देखता रहा बेटा, दो बहुओं ने सास को मार डाला, हत्या का LIVE VIDEO आया सामने
देखता रहा बेटा, दो बहुओं ने सास को मार डाला, हत्या का LIVE VIDEO आया सामने
On
MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। महिला की हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसी की दो बहुओं ने एक साथ मिलकर की थी। दोनों बहुओं ने बुजुर्ग सास को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, जिसके चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्नी देवी की मौत हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहुओं ने आए दिन झगड़ों से तंग आकर अपनी सास की हत्या की थी। बहुओं ने अपनी सास के साथ लाठी डंडे और पत्थर से जमकर मारपीट की थी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बहुएं बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि 7 मार्च को जिले के आंतरी थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव में रहने वाली मुन्नी देवी ने अस्पताल में इलाज की दौरान दम तोड़ दिया था। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका की दोनों बहुओं के साथ साथ 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
3 गिरफ्तार, 3 फरार
पुलिस ने मृतका की बड़ी बहू सावित्री और छोटी बहू चंदा बड़े बेटे धर्मेंद्र समेत छोटी बहू के पिता और दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य तीन मौके से फरार हैं।
खबरें और भी हैं
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
By Parakh Khabar
बलिया में दर्दनाक हादसा: बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
By Parakh Khabar
एमएसएमई के लिए कम बिजली खर्च और स्वच्छ ऊर्जा की ओर आसान रास्ता
By Parakh Khabar
मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर दी जान
By Parakh Khabar
Latest News
11 Feb 2026 14:27:22
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में चांदपुर चट्टी के पास मंगलवार देर रात एक...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
