Rajasthan News: प्रयागराज महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित तीन तीर्थयात्रियों की मौत, दो घायल

कोटा (राजस्थान)। प्रयागराज महाकुंभ से घर लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन तीर्थयात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिमलिया थाने के एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे सिमलिया इलाके के कराड़िया के पास हुआ। बस में सवार मंदसौर (मध्य प्रदेश) के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना में कैलाशी बाई (54), उनके पति किशोरी लाल (60), और अशोक (35) की मौत हो गई। बस के केबिन में बैठे चमन लाल और पार्वती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े - डियाजियो इंडिया ने नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 का किया लॉन्च, नई पीढ़ी के लिए बदला ब्रांड का अंदाज

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.