Raisen News: भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की टक्कर में 7 लोग घायल

रायसेन,मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भोपाल रोड पर सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम 5 बजे हुआ, जब बाजार से लौट रहा ऑटो एक बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया।

घायलों की स्थिति

हादसे में अभिषेक, विशाल, रुक्मणी, रामचरण, अभिलाष, मनोज और अमिताभ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बाइक सवार भी शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े - जोधपुर सड़क हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, कांस्टेबल और शिक्षक बेटे समेत चार की मौत

मौके पर पहुंची मदद

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की मदद

स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य में मदद की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.