नई दिल्ली: वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर विधेयक

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित नया आयकर विधेयक-2025 पेश किया। विधेयक को आगे की समीक्षा के लिए सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

वित्त मंत्री ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि नए कानून में आयकर धाराओं की संख्या को घटाकर 536 किया जा रहा है और अध्यायों की संख्या में भी कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 में व्यापक बदलाव करना है। नया आयकर विधेयक भारत की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है।

यह भी पढ़े - एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी

वित्त मंत्री ने बताया कि 622 पन्नों का यह नया विधेयक 1961 के पुराने इनकम टैक्स एक्ट को निरस्त करेगा। इसे "आयकर अधिनियम-2025" के रूप में जाना जाएगा और इसे अप्रैल 2026 से लागू किए जाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बजट 2025 में वित्त मंत्री ने संसद के बजट सत्र के दौरान इस विधेयक को पेश करने की घोषणा की थी।

लोकसभा बजट सत्र का पहला चरण समाप्त

आज लोकसभा के बजट सत्र का प्रथम चरण समाप्त हो गया, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्पादक बताया। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के इस भाग की उत्पादकता 112 प्रतिशत रही। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 17 घंटे 23 मिनट की चर्चा हुई, जिसमें 173 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा बजट पर 16 घंटे 13 मिनट चर्चा हुई और 170 सदस्यों ने भाग लिया।

सत्र के अंतिम दिन वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट भी पेश की गई। विपक्ष ने रिपोर्ट में उनके असहमति नोट को शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताई और सांकेतिक बहिर्गमन किया। लोकसभा अध्यक्ष ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उठाए गए विषयों को रिपोर्ट के अनुलग्नक (एनेक्सचर) में शामिल किया गया है।

वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया नया आयकर विधेयक देश की टैक्स प्रणाली में एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का वादा करता है, जो आर्थिक विकास और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.