- Hindi News
- भारत
- कॉल गर्ल का मर्डर, होटल में बिना कपड़ों के मिली लाश, मचा हड़कंप
कॉल गर्ल का मर्डर, होटल में बिना कपड़ों के मिली लाश, मचा हड़कंप
शनिवार दोपहर एक युवक के साथ होटल पहुंची थी युवती। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
Bhopal Crime News। शहर में शाहपुरा थाना इलाके के पाश इलाके में स्थित के-स्क्वायर नामक होटल के कमरे में शनिवार रात एक युवती की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि वह दोपहर के समय एक युवक के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचनामा तैयार करने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
एसीपी हबीबगंज मयूर खंडेलवाल ने बताया कि घटना की सूचना करीब 11:30 बजे पुलिस को मिली थी। एफएसएल टीम से जांच कराने के बाद होटल का कमरा फिलहाल सील कर दिया गया है। बताया जाता है कि युवती कमला नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपित युवक ही युवती को शनिवार को अपने साथ होटल लेकर पहुंचा था।
