Mumbai News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। मुंबई पुलिस की टीम इस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की गहन जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी भरा ई-मेल भेजा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - स्टैकू का मुंबई में आगाज, प्रीमियम स्टेशनरी और लाइफस्टाइल रिटेल को मिला नया अनुभव

चिंता की बात यह है कि इसी तरह का एक और ई-मेल आज मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिला है। पुलिस अब इन ई-मेल्स के पीछे के लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद एकनाथ शिंदे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। इससे पहले, जनवरी में भी एक 24 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.