Mumbai Fire: ईडी कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह, कोई हताहत नहीं

मुंबई। दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय वाली पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

रात 2:31 बजे लगी आग

दमकल विभाग को रात 2 बजकर 31 मिनट पर सूचना मिली कि कुरिमभॉय रोड स्थित ग्रैंड होटल के पास इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी है। यह वही मंजिल है जहां ईडी का कार्यालय भी है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े - ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी पहल, पीआर 24x7 देगा ₹50 हजार से ₹50 लाख तक की फंडिंग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में फर्नीचर, अलमारियां और बिजली से जुड़ा काफी सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

स्तर-तीन की भीषण आग

दमकल विभाग ने पुष्टि की कि आग रविवार तड़के 4:17 बजे 'लेवल-3' यानी भीषण आग के रूप में दर्ज की गई। आग बुझाने के लिए कम से कम आठ दमकल गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य राहत उपकरण मौके पर भेजे गए थे।

फिलहाल आग लगने के पीछे की पूरी वजह की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मिलकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। अधिकारी आग की गंभीरता को देखते हुए इमारत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.