- Hindi News
- भारत
- वेदिका हॉस्पिटैलिटी के मंजीत यादव पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
वेदिका हॉस्पिटैलिटी के मंजीत यादव पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
On
गुरुग्राम, नवंबर 2025 : ओयो की मूल कंपनी, प्रिज़्म ने अपने होटल पार्टनर मेसर्स वेदिका हॉस्पिटैलिटी के मंजीत यादव पर धोखाधड़ी, अनुबंध के उल्लंघन और लोन न चुकाने का आरोप लगाया है। यह मामला उस समझौते से जुड़ा है, जो 15 जनवरी, 2024 को दोनों पक्षों के बीच हुआ था।
यह भी पढ़े - गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू, क्षमता बढ़कर 1.30 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष
ओयो ने जबरदस्ती या अनैतिक व्यवहार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इन्हें झूठा, बदनाम करने वाला और जानबूझकर फैलाया गया भ्रम बताया है। कंपनी ने औपचारिक नोटिस जारी कर झूठे बयानों को वापस लेने, तुरंत बकाया रकम चुकाने और गलत जानकारी फैलाने से रोकने की माँग की है।
ओयो ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उपरोक्त बातों पर अमल नहीं किया गया, तो वह कानूनी कार्रवाई करते हुए बकाया वसूली और मानहानि का मुकदमा मंजीत यादव के खिलाफ दर्ज करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी और खर्च यादव को ही उठाना होगा।
खबरें और भी हैं
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 07:23:48
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
