ममता बनर्जी शाहजहां को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं - भाजपा

कोलकाता । संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को बचाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर लगाया है। पार्टी की बंगाल इकाई के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से शाहजहां को सीबीआई को सौंपने संबंधी हाई कोर्ट के आदेश पर सुनवाई से इनकार करने और रोक लगाने से इनकार के बाद सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने कहा है कि बंगाल की महिलाएं देख रही हैं कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार शाहजहां को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बुधवार को अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "अब बेचारी ममता बनर्जी शेख शाहजहां को बचाने के लिए क्या करेंगी? सुप्रीम कोर्ट ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने और कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने, दोनों से इनकार कर दिया है।" मालवीय ने लिखा, "बलात्कारी को सी.बी.आई. को सौंप दो। बंगाल की महिलाएं देख रही हैं कि कैसे ममता बनर्जी उनके उत्पीड़क को बचाने के लिए सब कुछ कर रही हैं।

यह भी पढ़े - 'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.