Mahakumbh 2025: खरगे के गंगा डुबकी वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- आस्था का मजाक न उड़ाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गंगा में डुबकी लगाने संबंधी बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "क्या खरगे जी और सोनिया गांधी दूसरे धर्मों के बारे में ऐसा बयान दे सकते हैं? क्या वे कह सकते हैं कि हज में जाने से कुछ हासिल नहीं होगा? उनका यह बयान सनातन धर्म के खिलाफ शर्मनाक है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस पर सफाई देनी होगी।"

यह भी पढ़े - NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक अपडेट करें बैंक डिटेल

पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "आप इटली में जाकर जो चाहें कर सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन गंगा मैया और पवित्र महाकुंभ पर ऐसी टिप्पणी करना अस्वीकार्य है। गंगा हमारी मां हैं, जिनकी पूजा से हमारा विश्वास मजबूत होता है। खरगे को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।"

क्या कहा था खरगे ने

मध्य प्रदेश के महू में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, "गंगा में डुबकी लगाने का कंपटीशन चल रहा है। क्या इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा? क्या देश की गरीबी दूर होगी या लोगों को पेट भरने का खाना मिलेगा? मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन इस देश में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही, और लोग टीवी पर बेहतर तस्वीर के लिए बार-बार डुबकी लगा रहे हैं।"

अमित शाह ने गंगा में लगाई डुबकी

खरगे का यह बयान ऐसे समय में आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पहुंचे और साधु-संतों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुए और कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

अखिलेश यादव भी पहुंचे महाकुंभ

एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

बीजेपी ने खरगे के बयान को हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस पर क्या जवाब देती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.