कलयुगी मामा ने भांजी के साथ पार की बेशर्मी की सभी हदें 

MP News : मैहर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी मामा को गिरफ्तार किया है, जो शादीशुदा भांजी को धमकी देकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय विवाहित युवती का चचेरा मामा मोहित अक्सर उसके घर आता-जाता था। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 5 अगस्त 2023 को जब युवती घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर पहुंचा। आरोपी ने युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की।

यह भी पढ़े - बुंदेली शेफ सीजन-4 में नैन्सी शिवहरे ने जीता खिताब, स्वाती जैन रहीं फर्स्ट रनरअप

शिकायत में कहा गया है कि युवती के डर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ आगे भी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता जब ज्यादतियों से परेशान हो गई, तब उसने 11 फरवरी को अपने माता-पिता के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 450, 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.