इंदौरः होटल रॉयल इंपेरिया को किया गया सील

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के दल द्वारा अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रसाशन द्वारा रॉयल इंपेरिया को कर दिया गया है।

एसडीएम कल्याणी पाण्डे ने बताया कि केलोद करताल में स्थित होटल रॉयल इंपेरिया को अपर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था होने से 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - एजुकेट गर्ल्स ने 18वें स्थापना दिवस पर प्रगति कार्यक्रम की शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.