इंदौर: कलेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया गेर के मार्ग का निरीक्षण

इंदौर। परम्परा के अनुसार इंदौर में शनिवार, 30 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर रंगों से सराबोर करते हुए रंगारंग गेर निकलेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने रंग पंचमी के अवसर पर निकाली जाने वाली गेर के मार्ग का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क़ानून व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर के भ्रमण के दौरान आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गेर को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप : दूसरे दिन नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की शानदार जीत

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.