मध्य प्रदेश में महिलाएं जिप्सी चलाकर कराएंगी कान्हा की सैर

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में अब महिलाएं भी जिप्सी चलाएंगी और पर्यटकों को कान्हा की सैर कराएंगी। इसी सिलसिले में महिला बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, युएन वूमन एवं सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड ट्रेनिंग (कार्ड संस्था) के समन्वय से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुल 19 महिलाओं को 10 दिवसीय बैहर स्थित सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल में जिप्सी ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर से 3 हिंसा से प्रभावित महिला, 11 डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन पंजीकृत महिलाओं तथा अन्य 5 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

बताया गया कि ड्राइविंग का यह निशुल्क प्रशिक्षण विकासखंड बैहर अंतर्गत कान्हा नेशनल पार्क के पास स्थित सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल के माध्यम से दिया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षु महिलाओं का चार पहिया वाहन का लाइसेंस भी बनवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से न केवल महिला चार पहिया वाहन चलाना सीखेंगी अपितु समाज में चलित रूढ़िवादी सोच जैसे महिलाएं भारी काम या गाड़ी नहीं चला सकती उसमें भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह भी पढ़े - भारतीय वायुसेना के अगली पीढ़ी के एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम के लिए अदाणी डिफेंस-डीआरडीओ की साझेदारी

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.