हाइवे पर भीषण हादसा: कई वाहन भिड़े, आग लगने से सात लोगों की मौत

Maharashtra News : महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम नवले ब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और कई अन्य वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुणे दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हादसा शाम के व्यस्त समय में होने के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े - Viral Video : ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.