- Hindi News
- भारत
- हनीट्रेप मर्डर केस: अभियुक्त लक्ष्य वालिया की उम्रकैद की सजा निलंबित
हनीट्रेप मर्डर केस: अभियुक्त लक्ष्य वालिया की उम्रकैद की सजा निलंबित
On
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने डेटिंग एप्लीकेशन के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर बाद में उसकी हत्या करने के मामले में सह अभियुक्त लक्ष्य वालिया को मिली उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश लक्ष्य वालिया की आपराधिक अपील में पेश प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि अभियोजन के कुछ गवाहों ने अभियुक्त की पहचान नहीं की है और उससे फिरौती की रकम व हत्या में काम में लिया गया चाकू बरामद नहीं हुआ है। अभियुक्त तीन साल से ज्यादा जेल में रह चुका है। ऐसे में आपराधिक अपील के पेंडिंग रहते हुए उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित किया जाना सही होगा।
खबरें और भी हैं
Ballia News : युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Mar 2026 12:01:37
मुंबई : एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
