Pahalgam Terrorist Attack : पीड़ित परिवारों के लिए सरकार ने घोषित की सहायता राशि

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हमला मंगलवार को अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पहलगाम रिसॉर्ट के पास एक खुले मैदान में हुआ, जिसमें कम से कम 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति की जान चली गई। इसे हाल के वर्षों में सबसे भयावह आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस सहायता राशि की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “प्रियजनों की क्षति की भरपाई कोई भी राशि नहीं कर सकती, लेकिन यह सहायता राज्य सरकार की ओर से समर्थन और एकजुटता का प्रतीक है। हम मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देंगे।”

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी

सीएम ने यह भी बताया कि सभी पीड़ितों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, “इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद हमारे संकल्प को कभी नहीं डिगा सकता। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक इस अमानवीय कृत्य के दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा नहीं कर देते।”

हमले के बाद कश्मीर में गहरा शोक पसरा है। श्रीनगर के कई प्रमुख अखबारों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपने पहले पन्ने पर न्याय की मांग करते संपादकीय प्रकाशित किए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.