Sonbhadra Road Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकराई, बलिया निवासी बहू और सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर की मौत

सोनभद्र/बलिया। सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बलिया निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई।

हादसे में रूचि सिंह (33) और उनके ससुर यतेंद्र सिंह (70) की मौत हो गई। यतेंद्र सिंह भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलिया के बरवा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े - बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की दूसरी शादी के आरोप से आहत महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। इसी दौरान बभनी क्षेत्र के पोखरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौत, चार घायल

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रूचि सिंह और यतेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल लोगों में—

मालती सिंह (65)

पवन सिंह (35)

पंकज सिंह

रिमझिम (4 वर्ष)

शामिल हैं।

घायलों में पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

परिजनों के अनुसार, सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर यतेंद्र सिंह का परिवार रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहता है। वह अपने छोटे भाई संतोष सिंह की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बरवा गांव आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार को पूरा परिवार कार से रायपुर के लिए रवाना हुआ था।

झपकी या तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने या वाहन की तेज रफ्तार के कारण कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
बलिया। नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
Ballia News: शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- महादेव ही हर सकते हैं मनुष्य के पापों का बोझ
Sonbhadra Road Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकराई, बलिया निवासी बहू और सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर की मौत
Ballia News: छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग को दी गई सूचना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.