सुलतानपुर में छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में सगी बहनों से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 2:15 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि छेड़खानी का आरोपी हवाई पट्टी क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

घायल आरोपी को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सगी बहनों से छेड़खानी का है आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ (27) के रूप में हुई है। उस पर 9 जून को दो सगी बहनों के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी करने का आरोप है। इस संबंध में कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ अन्य संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और चोरी की बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस का दावा है कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत अमरोहा में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अमरोहा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो...
सुलतानपुर में छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
वाराणसी में दालमंडी पुनर्विकास परियोजना तेज: 12 और मकान ध्वस्त, अब तक 132 भवन हटाए गए
बुलंदशहर में OYO होटल में मिला प्रेमी जोड़े का संदिग्ध मामला: युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की 40 घंटे तक जांच, वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल उपकरण खंगाले
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.