राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव 21 मार्च को

रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया।

नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार नामांकन के बाद यह तय होगा कि मतदान कराया जाए या नहीं। दो से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान कराए जाएंगे। मतदान होने पर वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी

यह भी पढ़े - भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.