दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक।

संत कबीर नगर, 09 मई 2024 (सूचना विभाग)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में "व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)" SVEEP (Systematic Voter's Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अन्तर्गत आज नाथनगर एवं हैसर बाज़ार ब्लॉक में दिव्यांग टोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोकसभा सामान्य  निर्वाचन-2024 हेतु डिस्ट्रिक्ट आइकॉन प्रमोद दुबे के नेतृत्व में नाथनगर के सुकरौली ग्राम पंचायत से दिव्यांग जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई एवं हैसर बाज़ार के फुलाई ग्राम पंचायत के डडवा ग्राम एवं डीडवा चौराहे पर दिव्यांगों द्वारा मतदान दिवस दिनांक 25 मई 2024 को अपने मत का प्रयोग करने  हेतु मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगों को जो भी सुविधाएँ मतदान के दिवस में उपलब्ध करवायी जायेंगी इसकी जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। फॉर्म 12-डी के बारे में भी जानकारी साझा की गई, साथ ही सक्षम एप्लीकेशन डाउनलोड करने हेतु सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी
संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह...
International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य
UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.