Delhi Election 2025: पीएम मोदी का आप पर हमला, यमुना के मुद्दे पर कर रही ओछी राजनीति

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान के तहत घोंडा विधानसभा क्षेत्र के करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से ऊबकर बदलाव का मन बना लिया है। अब झूठ और लूट की राजनीति नहीं चलेगी। दिल्ली को ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार की जरूरत है, जो गरीबों के लिए घर बनाएगी, शहर को आधुनिक बनाएगी और हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा टैंकर माफिया से जनता को मुक्ति दिलाएगी।

यह भी पढ़े - ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के 50 उभरते स्टार्टअप्स सम्मानित

"यमुना पर ओछी राजनीति कर रही आम आदमी पार्टी"

प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी पर यमुना नदी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार कह रही है कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं। यह न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे भारत का अपमान है।"

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी और इनकी लुटिया खुद यमुना में ही डूब जाएगी। उन्होंने आप और कांग्रेस पर पिछले 25 सालों में दिल्ली की दो पीढ़ियों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले 14 साल कांग्रेस, फिर 11 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही, लेकिन दिल्ली की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

कुंभ भगदड़ पर जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज कुंभ में भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और कुछ घायल हुए हैं। वे पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र की सराहना

प्रधानमंत्री ने दिल्ली भाजपा द्वारा जनता के लिए प्रस्तुत किए गए संकल्प पत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, स्कूली छात्रों, मध्यम वर्ग, ऑटो चालकों, दुकानदारों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद इन सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह इलाका यमुना के किनारे बसा है और यहां बाबा श्याम गिरि विराजते हैं, जिन्हें वे नमन करते हैं। साथ ही, उन्होंने विशाल जनसभा में कार्य दिवस के बावजूद भारी संख्या में आए लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे दिल्ली की जनता के मूड का संकेत बताया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.