डीसी ने दो अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का दिया आदेश

रामगढ़। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। साथ ही ऐसे कई अपराधी हैं, जिन्हें हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया जा चुका है। रविवार को उन्होंने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दो और अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है। इनमें पतरातू प्रखंड के सांकुल गांव निवासी विक्की सिंह और पतरातु बस्ती निवासी गुलशन कुमार शामिल हैं।

जेल से छूटकर रंगदारी के लिए दे रहे थे धमकी
डीसी ने कहा कि अपराधी जेल से छूटकर आने पर अपने घर पर न रहकर बाहर से ही व्यावसायियों एवं ठेकेदारों से रंगदारी की मांग करते हैं। विभिन्न स्रोतों से खबर भिजवाकर या खुद जाकर अपने प्रभाव क्षेत्र के ठेकेदारों व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों तथा सीसीएल के पदाधिकारी/ कर्मियों को लेवि के लिए भयभीत करने का कार्य करते हैं। वाद के गवाहों व वादी को डराने धमकाने की संभावना एवं अपराधी की गतिविधियों पर प्रतिदिन निगरानी रखने की आवश्यकता से को देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.