- Hindi News
- भारत
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर बल देते हुए विशेषकर दिव्यांग जनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी मतदाताओं के लिए गर्मी एवं धूप के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शहरी क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्थित सामुदायिक भवन, गांधी आश्रम मतदान केन्द्र पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। एईआरओ एवं बीएलओ से अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ वोटर की जानकारी ली।
