Ballia News: मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा मजार के पास सोमवार सुबह एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान नगरा कस्बे के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अविवाहित थी।

यह भी पढ़े - बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

प्राथमिक जांच में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं, शव के घुटनों का जमीन से सटा होना मामले को संदिग्ध बना रहा है, जिसके चलते पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.