- Hindi News
- मनोरंजन
- 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' में अनुप्रिया का किरदार निभाकर मिला नया आत्मविश्वास: अंकिता बहुगुणा...
'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' में अनुप्रिया का किरदार निभाकर मिला नया आत्मविश्वास: अंकिता बहुगुणा
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। सन नियो के लोकप्रिय शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहीं अभिनेत्री अंकिता बहुगुणा ने अपने किरदार अनुप्रिया को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनके लिए न केवल एक नया अनुभव रही, बल्कि इसने उन्हें एक नया आत्मविश्वास भी दिया है।
उन्होंने आगे कहा, "अनुप्रिया का किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है, क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसा रोल कभी नहीं किया। इस किरदार ने मुझे भी एक नया आत्मविश्वास दिया है। हर दिन शूटिंग के दौरान मैं अनुप्रिया के बारे में कुछ नया सीखती हूँ, जिससे यह सफर और भी दिलचस्प बन जाता है।"
'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' एक साधारण लड़की की प्रेरणादायक कहानी है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती है। यह शो दर्शकों को यह संदेश देता है कि मेहनत, हिम्मत और खुद पर विश्वास के दम पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।
