- Hindi News
- भारत
- खूनीं आतिशबाजी : गर्दन में फंसा रॉकेट बम, शिक्षक की मौत
खूनीं आतिशबाजी : गर्दन में फंसा रॉकेट बम, शिक्षक की मौत
On
मुजफ्फरपुर : रॉकेट बम से एक शिक्षक की जान चली गई। शिक्षक मुकेश सिंह मोहल्ले से गुजर रहे थे, तभी गली में पटाखे बजा रहे बच्चों ने रॉकेट बम जलाया, जो शिक्षक की गर्दन में लगा और वे वही गिर पड़े। आनन-फानन में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़े - गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की, दूसरी बेटी घायल
सूचना पर पहुंची मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की। शिक्षक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसके मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अहियापुर पुलिस ने बताया कि रॉकेट बम शिक्षक के गर्दन में घुस गया था, जिससे शिक्षक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
By Parakh Khabar
Latest News
26 Aug 2026 14:04:45
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
