Bhopal Air Show: भारतीय वायुसेना ने आसमान में दिखाया अपना शौर्य, बड़ी संख्या में लोगों ने शो का उठाया आनंद

भोपाल। भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज भोपाल के नीले आसमान में भारतीय वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के पायलटों ने लड़ाकू विमानों के साथ अपना शौर्य और साहस दिखाया। सेना की इस कीर्ति को देखने के लिए भोपालवासी शनिवार सुबह से ही वीआईपी रोड और लेक व्यू रोड पर एकत्रित होना शुरु हो गए थे। इसके साथ लोगों ने घरों की छत पर भी डेरा डाल रखा था। 

इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्काय डाइवर्स ने आसमान में तिरंगा बनाकर की। इसके बाद चिनुक हेलीकॉप्टर जब तालाब पर पहुंचा तो जनता ने तालियों के साथ उसका स्वागत किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर सामने आए। कार्यक्रम की शुरूआत में और समापन अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया।

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.