- Hindi News
- भारत
- Ambala News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Ambala News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
On
चंडीगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की अंबाला टीम ने बराड़ा थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) गुलशन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गुलशन कुमार 16 अगस्त 2023 से बराड़ा थाने में एसएचओ पद पर तैनात थे।
शिकायत और कार्रवाई
यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स
नरेन्द्र ने आरोप लगाया कि बराड़ा थाने के एसएचओ गुलशन कुमार ने डंपरों को थाना क्षेत्र से निकलने देने के बदले 30 हजार रुपये प्रति माह रिश्वत की मांग की।
गिरफ्तारी और अगली कार्रवाई
एसीबी की अंबाला टीम ने सोमवार रात एक जाल बिछाया और थाना परिसर में एसएचओ गुलशन कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
16 Nov 2026 03:24:54
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
