- Hindi News
- भारत
- महाकाल मंदिर में गर्भगृह में लगी आग से झुलसे एक सेवक की मौत
महाकाल मंदिर में गर्भगृह में लगी आग से झुलसे एक सेवक की मौत
On
उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में धुलेंडी पर भस्मारती के दौरान गर्भगृह में लगी आग से झुलसे एक सेवक की बुधवार को मौत हो गई है। 80 वर्षीय सेवक सत्यनारायण सोनी 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था, मगर डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। गौरतलब है कि पिछले माह 25 मार्च को धुलेंडी के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग से 14 लोग झुलस गए थे। इस दौरान मंदिर के सेवक सत्यनारायण (80) गंभीर रूप से झुलसे गये थे। पहले उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े - Harish Rana Case : सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव यूथेनेसिया की अनुमति, फैसला सुनाते समय भावुक हुए जज
खबरें और भी हैं
Ballia News : युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Mar 2026 12:01:37
मुंबई : एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
