- Hindi News
- भारत
- 40 साल पुरानी ग्रेट गैलियन वेंचर्स अब अपने कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ बेवरेज बाजार में बनाएगी नई पहचान...
40 साल पुरानी ग्रेट गैलियन वेंचर्स अब अपने कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ बेवरेज बाजार में बनाएगी नई पहचान
इंदौर। (जीजीवीएल) ने भारतीय बेवरेज बाजार में अपने उपभोक्ता ब्रांड्स के विस्तार की योजना की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि चार दशकों के मैन्युफैक्चरिंग अनुभव और बाजार की समझ के आधार पर वह अब भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री में नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है।
ने कहा कि कंपनी अब अपने अनुभव का उपयोग आधुनिक ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए भारतीय ड्रिंक्स पोर्टफोलियो तैयार करने में कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का नया ब्रांड ‘बैच मास्टर व्हिस्की’ ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
कंपनी के अनुसार, ‘बैच मास्टर व्हिस्की’ एज्ड स्कॉच माल्ट्स के साथ तैयार की गई ब्लेंडेड व्हिस्की है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो अपने रोजमर्रा के ड्रिंकिंग अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं।
जीजीवीएल ने बताया कि उसने समय के साथ खुद को एक ज़ीरो-वेस्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के रूप में विकसित किया है, जहां आधुनिक तकनीक और इन-हाउस बॉटल प्रोडक्शन की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी के उत्पाद ओमान, सिंगापुर, टोगो, कैमरून, नाइजर और फ्रीटाउन जैसे देशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं।
कंपनी के पोर्टफोलियो में वी21 प्रीमियम वोडका, रास्कल आरटीडी, बिग बुल रम, रिट्ज प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की जैसे ब्रांड शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, ‘बैच मास्टर व्हिस्की’ फिलहाल मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, सागर, देवास, सतना, रीवा और बुरहानपुर में उपलब्ध है।
