Lok Sabha Debates- कांग्रेस के नेता की तरफ गुस्से में क्यों दौड़े बलिया सांसद ?

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के भाषण के दौरान उस समय सदन में एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखा हमला बोल रहे थे।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के भाषण के दौरान उस समय सदन में एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखा हमला बोल रहे थे। उनके भाषण के दौरान ही बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त विरोध जताते हुए उनकी तरफ दौड़े पड़े।

सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य कई सांसदों ने तुरंत दौड़ते हुए उन्हें अधीर रंजन चौधरी के पास जाने से रोका। इस बीच विपक्ष के भी कई सांसद गुस्से में वेल में आ गए।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन्हें रोका और शांत किया। प्रल्हाद जोशी ने इसके बाद विपक्षी बेंच की तरफ जाकर भी विपक्षी सांसदों से बात कर उन्हें शांत किया।

जिस समय सदन में यह स्थिति पैदा हुई, उस समय सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सोनिया गांधी समेत दोनों पक्षों से कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बोले गए अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अमित शाह और प्रल्हाद जोशी ने इसे कार्यवाही से निकालने और अधीर से माफी मांगने की मांग की। जिसके बाद वीरेंद्र सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने सदन के व्यवहार का हमेशा सम्मान रखा, मुझे जो भी हुआ है मैं आप से क्षमा चाहता हूँ , मैं अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया इस लिए आप से क्षमा चाहत हूँ

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.