ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते तीन बड़ी फिल्मों का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 'अर्जुन सन ऑफ विजयंती', 'ओडेला 2' और 'मास जथारा' होंगी प्रसारित

मुंबई। ज़ी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए इस सप्ताह तीन बड़ी फिल्मों का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। चैनल पर ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’ का प्रसारण किया जाएगा। एक्शन, रहस्य, सुपरनैचुरल ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट से भरपूर यह लाइनअप दर्शकों को विविध मनोरंजन का अनुभव कराएगा।

प्रीमियर की शुरुआत 8 जून को रात 8 बजे फिल्म ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’ से होगी। यह एक्शन ड्रामा मां और बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें भावनात्मक संघर्ष और पारिवारिक मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में विजयशांति एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि नंदामुरी कल्याण राम मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता सोहेल खान भी इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े - 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की कास्ट ने साझा कीं अपने घर से जुड़ी अनमोल यादें

इसके बाद 10 जून को रात 8 बजे ‘ओडेला 2’ का प्रीमियर होगा। फिल्म में तमन्ना भाटिया साध्वी भैरवी के किरदार में नजर आएंगी। कहानी एक ऐसे गांव की है, जो एक रहस्यमयी और खतरनाक आत्मा के आतंक से जूझ रहा है। फिल्म में अच्छाई और बुराई के संघर्ष को पौराणिक और सुपरनैचुरल तत्वों के साथ प्रस्तुत किया गया है। वशिष्ठ का नकारात्मक किरदार भी फिल्म का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

सप्ताह का तीसरा और बड़ा प्रीमियर 12 जून को रात 8 बजे ‘मास जथारा’ के रूप में होगा। फिल्म में रवि तेजा अपने लोकप्रिय ‘मास महाराजा’ अवतार में दिखाई देंगे। कहानी एक रेलवे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई छेड़ता है। फिल्म में अभिनेत्री श्रीलीला भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और उनके डांस व प्रदर्शन को विशेष आकर्षण बताया जा रहा है।

चैनल के अनुसार, आने वाले हफ्तों में ‘मावीरन’, ‘भैरवम’, ‘शीलावती (द घाटी क्वीन)’ और ‘जटाधारा’ जैसी फिल्मों के प्रीमियर भी दर्शकों के लिए प्रसारित किए जाएंगे।

ज़ी सिनेमा का कहना है कि वह लगातार नई और चर्चित फिल्मों के टेलीविजन प्रीमियर के जरिए दर्शकों को विविध मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.