- Hindi News
- मनोरंजन
- अनिल कपूर के साथ अब ‘अक्खा इंडिया’ खेलेगा! स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को...
अनिल कपूर के साथ अब ‘अक्खा इंडिया’ खेलेगा! स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे
मुंबई, अगस्त 2026: इस बार वीकेंड्स में मनोरंजन के साथ दिमागी खेल का भी मजा मिलने वाला है। स्टार प्लस का नया गेम-रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 19 सितंबर से दर्शकों के बीच आने जा रहा है। शो का प्रीमियर रात 8 बजे होगा। शो को अपनी खास ‘झकास’ अंदाज में अनिल कपूर होस्ट करेंगे।
दुनियाभर में लोकप्रिय फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ पर आधारित यह शो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी परिस्थितियों, मजेदार पहेलियों और सोचने पर मजबूर करने वाले सवालों को गेम के अंदाज में पेश करेगा। हर राउंड में नए ट्विस्ट और चुनौती प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी खेल को दिलचस्प बनाएंगे।
अनिल कपूर की एनर्जी के साथ खेलेगा पूरा देश
शो को लेकर अनिल कपूर ने कहा, “मैंने हाल ही में ‘इंडिया के टॉप 1%’ के लिए कुछ मॉक शूट किए हैं और मैं अभी से कह सकता हूं कि यह हाल के समय में मेरे सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक है। 100 प्रतिभागियों के साथ बातचीत करना और उनकी अलग-अलग कहानियां जानना सेट पर एक खास ऊर्जा लेकर आता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस खेल में सिर्फ प्रतिभागी ही नहीं, बल्कि पूरा भारत हमारे साथ खेल सकता है, चाहे वह स्टार प्लस पर शो देख रहा हो या जियोहॉटस्टार पर। दादा-दादी और सास-बहू से लेकर परिवार के सबसे छोटे सदस्यों तक, हर कोई साथ बैठकर अनुमान लगाएगा, एक-दूसरे से मुकाबला करेगा और खूब हंसेगा। अब हर वीकेंड होगा और भी मजेदार, जब अक्खा इंडिया मेरे साथ खेलेगा!”
रोजमर्रा की सोच को मनोरंजन और मुकाबले के साथ जोड़ने वाला ‘इंडिया के टॉप 1%’ दर्शकों को यह परखने का मौका देगा कि वे सवालों के जवाब देने में कितने तेज हैं और उनकी सोच कितनी अलग है।
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।
