- Hindi News
- मनोरंजन
- सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का ‘हस्तिनापुर के वीर’ युवा पांडवों और कौरवों की उस यात्रा को दिखाता है, जिसमें हर चुनौती उन्हें साहस, नेतृत्व और एकजुट होकर काम करने की सीख देती है। पांडवों और कौरवों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) उन्हें एकता और सहयोग का महत्व समझाने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, चुनौती शुरू होते ही पुरानी प्रतिस्पर्धा और आपसी मतभेद सामने आने लगते हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में यह भूलने लगते हैं कि उनके सामने असली खतरा कुछ और है। इसी बीच एक मगरमच्छ अचानक द्रोणाचार्य पर हमला कर देता है। अपने गुरु को खतरे में देख अर्जुन (उर्वा सावालिया) बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ता है।
अर्जुन की बहादुरी से द्रोणाचार्य प्रभावित होते हैं, लेकिन यह घटना अश्वत्थामा (धवल त्रिपाठी) को भीतर से आहत कर देती है। उसे लगता है कि एक बार फिर अर्जुन को ही अपने गुरु की प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में नदी किनारे मौजूद खतरा सिर्फ मगरमच्छ का नहीं, बल्कि राजकुमारों के बीच बढ़ती भावनाओं और प्रतिस्पर्धा का भी बन जाता है।
अब सवाल यह है कि क्या युवा पांडव और कौरव अपनी पुरानी दुश्मनी और प्रतिस्पर्धा को पीछे छोड़कर एकजुट होकर इस चुनौती का सामना कर पाएंगे?
“द्रोणाचार्य के लिए यह सिर्फ एक चुनौती नहीं”
द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने कहा, “द्रोणाचार्य जानते हैं कि पांडव और कौरवों के बीच भिन्नताएं हो सकती हैं, लेकिन अंततः वे सभी एक ही कुरु वंश का हिस्सा हैं। वे चाहते हैं कि वे समझें कि हमेशा एक-दूसरे से लड़ना संभव नहीं है और जब कोई बड़ी चुनौती सामने हो, तो उन्हें साथ खड़ा होना सीखना चाहिए। यह कार्य उन्हें एकता, विश्वास और एक टीम के रूप में काम करने का महत्व सिखाने का उनका तरीका है। द्रोणाचार्य के लिए यह केवल एक कार्य पूरा करने की बात नहीं है, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास भी है। जीवन आपको ऐसे हालात में डालता है, जहां आप हमेशा किसी का साथ नहीं निभा पाते, लेकिन आपको मुश्किल परिस्थितियों में भी साथ मिलकर काम करना सीखना पड़ता है।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि मगरमच्छ के इस हमले के बीच युवा कुरु राजकुमार अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं या उनकी प्रतिद्वंद्विता ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।
देखिए ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
