4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम

मुंबई, अगस्त 2026: रॉकिंग स्टार यश का पैन-इंडिया स्टारडम एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने रिलीज के महज चार दिनों में हिंदी मार्केट में 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को खासतौर पर उत्तर भारत के सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी। दक्षिण भारत में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग के साथ अब हिंदी बेल्ट में मिल रहा रिस्पॉन्स भी उनके बढ़ते पैन-इंडिया स्टारडम को मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़े - नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग

फिल्म को बड़े महानगरों से लेकर उत्तर भारत के प्रमुख केंद्रों तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यश की लार्जर-दैन-लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की प्रमुख खासियतों में शामिल है। खास बात यह है कि बिना किसी बॉलीवुड डेब्यू के ही यश ने हिंदी दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है और ‘टॉक्सिक’ की सफलता इसे और पुख्ता करती नजर आ रही है।

पहले दिन से कायम रही रफ्तार

‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन ने रिलीज के पहले दिन 55.40 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था। यह 2026 की बड़ी हिंदी ओपनिंग्स में शामिल रहा। इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रही और चार दिनों के भीतर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया।

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है।

फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है और हिंदी मार्केट में 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में इसकी एंट्री यश की बढ़ती पैन-इंडिया अपील को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.