‘दायरा’ के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज, सामने आई डीसीपी अजोनी और डीसीपी रमन की पहली झलक

मुंबई, अगस्त 2026: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दायरा’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में दोनों कलाकार अपने किरदारों डीसीपी अजोनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर खान पोस्टर में डीसीपी अजोनी कोहली के किरदार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में गुस्सा उनके किरदार की गंभीरता को दर्शाता है। चलते ट्रकों के बीच शूट किया गया पोस्टर फिल्म की दुनिया में मौजूद तनाव, हलचल और रहस्य की झलक देता है। वहीं, ‘दायरा’ के लोगो के बीच दिखाई देती पुलिस टेप कहानी में छिपी किसी अहम सीमा और रहस्य की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़े - राखी से कहीं बढ़कर है भाई-बहन का रिश्ता, सन नियो के सितारों ने साझा कीं खास यादें

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बड़े घास के मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नजर आ रहा उनका पोस्टर कहानी में मौजूद तनाव को और गहरा करता है। चेहरे पर दिखता गुस्सा और सख्त व्यक्तित्व उनके किरदार के भीतर चल रहे संघर्ष की ओर संकेत करता है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि डीसीपी रमन कुमार की कहानी आगे किस मोड़ पर पहुंचती है।

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की पहली साझेदारी है। वहीं, मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स इससे पहले ‘तलवार’ और ‘राजी’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसके बाद यह उनकी तीसरी साझेदारी है।

फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतिलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर द्वारा किया जाएगा।

फिल्म की कहानी की अगली झलक 31 अगस्त 2026 को ट्रेलर के जरिए सामने आएगी।

‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.